जयपुर। आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय कायम रखने के लिए जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल 28 नवम्बर (शनिवार) को दोपहर 11.30 से 01.30 बजे तक पुलिस थाना खोरा बिसल पर जनसुनवाई करेंगे। इस दौरान झोटवाड़ा सर्किल के खोरा बिसल, झोटवाड़ा, करधनी, मुरलीपुरा और कालवाड़ थानों के परिवादियों की जनसुनवाई की जाएगी। जनसुनवाई का उद्देश्य संबंधित क्षेत्र के परिवादियों की परिवेदनाओं का तुरंत निस्तारण करते हुए आमजन को राहत पहुंचाना है।

जयपुर पुलिस कमिश्नर शनिवार 28 नवम्बर को पुलिस थाना खोरा बिसल पर करेंगे जनसुनवाई
ram


