धौलपुर। जिले में शुक्रवार को पारा 41 डिग्री पहुंच गया। अप्रैल महीने में बढ़ते पारे ने लोगों को बेहाल कर दिया है। तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है।
जिले के तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी बनी हुई है। जहां दिन का तापमान 41 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान भी 21 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है। तन झुलसाती गर्मी के बीच मौसमी बीमारियों के भी मरीज बढ़ने लगे हैं। डॉक्टरों ने लू से बचने की अपील जारी की है।
जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने अपील जारी करते हुए बताया है कि गर्मी से बचने के लिए दिन के समय लोग जरूरी काम होने पर ही बाहर निकले और बाहर निकलते समय अपने आप को तौलिए से ढककर चलें। इसके अलावा गर्मी के दिनों में पेय पदार्थ का अधिक से अधिक सेवन करें तथा फास्ट फूड का प्रयोग बिल्कुल ना करें।
गर्मी ने किया बेहाल, लू के डर से लोग घरों में बंद, मौसमी बीमारियों में हुई बढ़ोत्तरी
ram