वर्ष 2025 की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत शनिवार को, राष्ट्रीय लोक अदालत की बेचें गठित

ram

जोधपुर। शनिवार, 8 मार्च, 2025 को आयोजित होने वाली वर्ष 2025 की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, (लोक अदालत) विनियम 2009 यथा संशोधित विनियम 2019 के प्रावधानों के नियम 6 (ख) की पालना में राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर के स्तर पर राजस्थान उच्च न्यायालय के आसीन माननीय न्यायाधिपतिगणों की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत की बैंचों का गठन किया गया है।

राजस्थान उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के सचिव अजीज खान ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत बैंच संख्या 1 (कोर्ट नम्बर 4) के लिए अध्यक्ष, माननीय न्यायाधिपति दिनेश मेहता तथा मनोनित सदस्य अतिरिक्त महाधिवक्ता नरेंद्र राजपुरोहित होंगे। इसी प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत बैंच संख्या 2 (कोर्ट नम्बर 17) के लिए अध्यक्ष, माननीय न्यायाधिपति योगेन्द्र कुमार पुरोहित तथा मनोनीत सदस्य, अतिरिक्त महाधिवक्ता सज्जन सिंह राठौड़, राष्ट्रीय लोक अदालत बैंच संख्या 3 (कोर्ट नम्बर 16) के लिए अध्यक्ष, माननीय न्यायाधिपति चंद्रशेखर शर्मा तथा मनोनीत सदस्य अतिरिक्त महाधिवक्ता श्यामसुंदर लदरेचा, राष्ट्रीय लोक अदालत बैंच संख्या 4 (कोर्ट नम्बर 21) के लिए अध्यक्ष, माननीय न्यायाधिपति चंद्रप्रकाश श्रीमाली तथा मनोनीत सदस्य अतिरिक्त महाधिवक्ता श्री इंद्रराज चौधरी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *