जनसमस्याओं के निराकरण में सहायक कर्मचारियों की भी अहम भूमिका – शिक्षा मंत्री

ram

जयपुर। शिक्षा मंत्री डा. बीडी कल्ला ने कहा कि आमजन की समस्याओं के निस्तारण में सहायक कर्मचारी की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। शिक्षा मंत्री शुक्रवार को सचिवालय में राजस्थान शासन सचिवालय सहायक कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
डा. कल्ला ने कहा कि सचिवालय के प्रबंधन में सहायक कर्मचारी पूर्ण समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं। उनका सेवाभाव प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कार्मिकों की सामाजिक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। ओपीएस (ओल्ड पेंशन स्कीम) को पुनः लागू करके राज्य सरकार ने कार्मिकों के भविष्य को सुरक्षित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *