मुंबई। अभिनेत्री शबाना आजमी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। शनिवार को उन्होंने एक मजेदार तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने वहां मौजूद प्रभावशाली महिलाओं के बीच हुई बातचीत का जिक्र किया है। शबाना ने इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में रिश्तों और दोस्ती की एक सुंदर बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। तस्वीर में जहां आगे दीया मिर्जा अपने बेटे से बातचीत कर रही हैं, तो उसके पीछे ही शबाना अपनी दोस्त से बात कर रही हैं। तस्वीर के बारे में बताते हुए अभिनेत्री ने लिखा, “एक बहुत ही खूबसूरत पल कैमरे में कैद हुआ। इस तस्वीर में अभिनेत्री दीया मिर्जा अपने नन्हे बेटे अव्यान के साथ नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी ओर मैं और मशहूर फैशन डिजाइनर अनीता डोंगरे किसी गहरी और दिलचस्प चर्चा में डूबे हुए हैं।”
अभिनेत्री ने बताया कि यह केवल एक साधारण मुलाकात नहीं थी बल्कि, एक ऐसी मीट-अप था, जहां पर अलग-अलग क्षेत्रों की लगभग 30 प्रभावशाली महिलाओं ने शिरकत की। शबाना ने इस मुलाकात को ‘बेहद प्यारी दोपहर’ करार दिया। अभिनेत्री ने लिखा, “यह एक बहुत ही प्यारी दोपहर थी, जहां करीब 30 प्रभावशाली महिलाएं एक साथ आईं। स्वादिष्ट खाने के साथ सभी ने मिलकर जोश भरी और दिलचस्प बातचीत का आनंद लिया।”
शबाना आजमी की इस पोस्ट को उनके प्रशंसकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। विशेष रूप से दीया मिर्जा और उनके बेटे अव्यान की मौजूदगी ने इस फोटो में चार चांद लगा दिए हैं। फैंस कमेंट्स में इस ‘वीमेन पावर’ वाली मीटिंग की सराहना कर रहे हैं।
शबाना आजमी और दीया मिर्जा के बीच गहरा और सम्मानजनक रिश्ता है, जो काम और निजी दोस्ती के बीच संतुलन बनाए रखता है। वे अक्सर सामाजिक मुलाकातों और विशेष कार्यक्रमों में एक-दूसरे के साथ दिखती हैं, जहां उनके बीच एक प्यारा बॉन्ड नजर आता है।
दोनों ने ‘तहजीब’ (2003) जैसी फिल्म में साथ काम किया है। खालिद मोहम्मद द्वारा निर्देशित ‘तहजीब’ एक हिंदी इमोशनल ड्रामा फिल्म है, जिसमें शबाना आजमी, उर्मिला मातोंडकर, अर्जुन रामपाल और दीया मिर्जा मुख्य भूमिका में थे।
फिल्म में तहजीब (उर्मिला मातोंडकर) अपनी मां रुखसाना (शबाना आजमी) को अपने पिता की मौत का जिम्मेदार मानती है। यह कहानी जटिल मां-बेटी के जटिल संबंधों और मानसिक रूप से विकलांग बहन (दीया मिर्जा) की देखभाल के इर्द-गिर्द घूमती है।

शबाना आजमी ने शेयर की ‘खास’ तस्वीर, दीया मिर्जा के नन्हे अव्यान ने लूटी महफिल
ram


