गुमशुदा बालक मास्टर अर्पित विश्वकर्मा की तलाश

ram

श्रीगंगानगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीगंगानगर को गुमशुदा बालक मास्टर अर्पित विश्वकर्मा आयु 11 वर्ष की तलाश के संबंध में प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। अर्पित विश्वकर्मा 20 मई 2026 से गुमशुदा है। मध्यप्रदेश के थाना कमर्जी में गुमशुदगी की सूचना 20 मई 2026 को दी गई, जो अपराध क्रमांक 155/2026 के तहत पंजीबद्व है।
अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट एवं प्रभारी अधिकारी न्याय शाखा सुभाष कुमार ने बताया श्रीगंगानगर न्याय क्षेत्र में कहीं भी बालक दिखे या जानकारी में आए तो इसकी सूचना जिला प्रशासन को या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीगंगानगर को अवगत करवाया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *