नई दिल्ली। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) की ओर से आरबीएसई 5वीं एवं 8वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट की डेट की घोषणा कर दी गई है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान की ओर से X पर किये गए ट्वीट के मुताबिक 24 मार्च 2026 को कक्षा 5वीं और 8वीं के परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। नतीजे ऑनलाइन माध्यम से शालादर्पण की ऑफिशियल वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जारी होंगे जिस पर दिए डायरेक्ट लिंक से छात्र या उनके माता-पिता रिजल्ट की जांच कर सकेंगे।
रिजल्ट चेक करने के लिए ये डिटेल करनी होगी दर्ज
Rajasthan Board 5th and 8th Result 2026 चेक करने के लिए रोल नंबर एवं जिला या रोल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।
रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स
छात्र या अविभावक रिजल्ट जारी होते ही आसानी से स्वयं ही मोबाइल के माध्यम से नतीजे चेक कर सकेंगे। परिणाम केवल 4 स्टेप्स में चेक किया जा सकेगा जो निम्नलिखित हैं-
राजस्थान 5वीं 8वीं रिजल्ट 2026 जारी होते ही आपको सबसे पहले शालादर्पण पोर्टल rajshaladarpan.nic.in पर जाना होगा।
वेबसाइट के होम पेज पर आपको जिस कक्षा का रिजल्ट चेक करना है उस लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद रोल नंबर एवं जिला या रोल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।
अब रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही मार्कशीट की प्रति डाउनलोड भी कर सकते हैं।
पास होने के लिए 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य
सभी छात्रों को दोनों ही कक्षाओं में पास होने के लिए सभी विषयों में न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा। अगर कोई छात्र फेल हो जाता है तो उसे परेशान नहीं होना है। बोर्ड की ओर से जारी दिशा-निर्देश के मुताबिक 45 दिनों के अंदर दोबारा फेल हुए छात्रों की परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। फेल हुए छात्र दोबारा अच्छी तैयारी के साथ एग्जाम देकर अपना साल खराब होने से बचा सकेंगे।



