नगर निगम में मतदान दलों के गठन के लिए रेंडमाइजेशन सम्पन्न

ram

कोटा। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत कोटा नगर निगम क्षेत्र में मतदान कार्य के लिए गठित किए जाने वाले 815 सक्रिय मतदान दलों एवं 150 रिजर्व मतदान दलों का रेंडमाइजेशन शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पीयूष समारिया की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया निर्वाचन विभाग के इलेक्शन मैनेजमेंट सिस्टम सॉफ्टवेयर के माध्यम से की गई। रेंडमाइजेशन के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश जोशी, रिटर्निंग अधिकारी रवि वर्मा, मतदान दल प्रभारी अधिकारी मुकेश चौधरी एवं जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष शर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *