भव्य कलश यात्रा के साथ राधा-गोविंद मंदिर कलश स्थापना महोत्सव संपन्न

ram

बनेठा। उपखंड क्षेत्र के सुरेली गांव स्थित राधा-गोविंद मंदिर में मंदिर शिखर पर कलश स्थापना को लेकर भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुई। इसके बाद मंदिर शिखर पर कलश चढ़ाने के लिए बोली लगाई गई, जिसमें कलश चढ़ाने का सौभाग्य सोनू सिंह नरूका को ₹3 लाख 51 हजार की सर्वोच्च बोली पर प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर मंदिर से गांव तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालु सिर पर कलश धारण कर भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ यात्रा में शामिल हुए, जिससे पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।
आयोजन में प्रबुद्ध नागरिक ज्ञानेंद्र सिंह नरूका, मोहनलाल गुप्ता, सीताराम चौधरी, गिर्राज शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वहीं भंवर सिंह नरूका (ठाकुर साहब), शैतान सिंह नरूका, हनी नरूका, हरिसिंह गुर्जर, कुंदन गुर्जर, सावन शर्मा एवं समस्त ग्रामवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
ग्रामीणों के सहयोग से संपन्न हुए इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम को लेकर पूरे गांव में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *