बालोतरा। राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरों की प्रगति की समीक्षा के लिए जिले के प्रभारी सचिव हरजीलाल अटल गुरुवार को बालोतरा जिले के दौरे पर रहेंगे। दौरे के दौरान वे विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरों का निरीक्षण कर आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का जायजा लेंगे।
प्रभारी सचिव अटल ग्रामीण सेवा शिविरों एवं शहरी सेवा शिविरों में पहुंचकर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं, प्राप्त प्रकरणों के निस्तारण तथा लाभार्थियों को मिल रहे लाभों की समीक्षा करेंगे। साथ ही वे शिविरों में उपस्थित आमजन से संवाद कर योजनाओं के संबंध में फीडबैक भी प्राप्त करेंगे।
दौरे के दौरान प्रभारी सचिव संबंधित अधिकारियों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा शिविरों में गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे।
प्रभारी सचिव हरजीलाल अटल रहेंगे जिले के दौरे पर, शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरों का करेंगे अवलोकन
ram


