जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- प्रदेशवासी सजग प्रहरी बन कर रहे योजनाओं का प्रसार आरती, कृष्णा और सनाकू देवी बने विजेता

ram

जयपुर। जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट की अंतिम तिथि आगे बढ़ने से अब 5 सितंबर तक प्रदेशवासियों की रचनात्मकता देखने को मिलेगी। इस कांटेस्ट के माध्यम से आमजन में जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक सुगमता से पहुंच रही है। साथ ही योजनाओं की जानकारी देते हुए रचनात्मक वीडियो बना एक लाख रुपये तक की ईनाम राशि जीतने का मौका भी मिल रहा है। पूरे उत्साह के साथ आमजन राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं पर वीडियो बनाकर सजग प्रहरी के रूप में सोशल मीडिया के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी कर रहे हैं। प्रदेशवासी अपने वीडियो को दो सोशल मीडिया हैंडल पर #JanSammanJaiRajasthan के साथ शेयर कर सकते है। उचित मापदंडों के आधार पर वीडियो की जांच-परख के बाद पुरस्कार की श्रेणी में रखा जाता है।

रविवार को जारी हुए गुरुवार 10 अगस्त के परिणाम में जहाजपुर, भीलवाड़ा की आरती कंवर ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये जीते।

दूसरे स्थान पर भरतपुर के कृष्णा कुंतल रहे। उन्होंने 50 हजार रुपये की ईनाम राशि प्राप्त की।
इसी प्रकार सिरोही की सनाकू देवी ने 25 हजार रूपये की ईनाम राशि जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

साथ ही 100 प्रदेश वासियों को 1000 रूपये का प्रेरणा पुरस्कार भी मिला |
राज्य सरकार के इस नवाचार से प्रदेश वासियों में जनसम्मान के साथ नई योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है।

उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन के विजेताओं के नाम और परिणाम https://jansamman.rajasthan.gov.in/ पर देखे जा सकते हैं। साथ ही कॉन्टेस्ट में भाग लेने एवं इससे संबंधित सभी जानकारी भी इस लिंक पर उपलब्ध है।

प्रथम पुरस्कार विजेता आरती का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जाएँ https://youtu.be/HPrR5EgdlDY
द्वितीय पुरस्कार विजेता कृष्णा का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें – https://youtu.be/SlFxKiorqWA

तृतीय पुरस्कार विजेता सनाकू देवी का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें-https://twitter.com/HdDewasi2004/status/1689493448511119360?t=14o9IGm3WMbldd9tMGormQ&s=19
—–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *