राजस्थान में प्री-मानसून की मेहरबानी जारी, 20 जिलों में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट

ram

जयपुर। राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश का दौर लगातार जारी है। बुधवार सुबह जयपुर और आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुककर हुई झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने आज भी राज्य के 20 जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बीकानेर और कोटा संभाग के कई इलाकों में मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं, चूरू जिले के कुछ क्षेत्रों में तेज तूफानी बारिश के साथ छोटे-छोटे ओले भी गिरे। मौसम विभाग के अनुसार प्री-मानसून की यह गतिविधियां अगले तीन दिनों तक जारी रहने की संभावना है। झुंझुनूं के उदयपुरवाटी में 24, मलसीसर में 15, चिड़ावा में 16, बिसाऊ में 10, चूरू शहर में 8, भरतपुर के कामां में 6, अलवर के तिजारा में 5, खैरथल में 3, जयपुर के विराटनगर में 2 और करौली के हिंडौन में 1 मिमी बारिश हुई। बारिश के बावजूद पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में गर्मी बनी हुई है। मंगलवार को बाड़मेर और जैसलमेर में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 40.2 डिग्री और चित्तौड़गढ़ में 40 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *