जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को सांगानेर स्थित प्राचीन त्रिपोलिया बालाजी मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सांगानेर क्षेत्र के संघीजी जैन मंदिर और सांगा बाबा मंदिर सहित कुल 115 धार्मिक स्थलों के सौंदर्यकरण और जीर्णाेद्धार के लिए 50 करोड़ रुपये की लागत के भव्य विकास कार्यों की आधारशिला रखी। इस अवसर पर नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने त्रिपोलिया बालाजी मंदिर में की पूजा-अर्चना
ram


