कतर के अमीर ने पीएम मोदी से फोन पर की बात, रास लाफान गैस संयत्र दुर्घटना में भारतीयों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

ram

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी के साथ टेलीफोन पर बात की है। कतर के अमीर ने रविवार को कतर के रास लाफ़ान शहर में हुए हादसे में भारतीय नागरिकों की मृत्यु पर दुख जताया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री मोदी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त के लिए कतर के अमीर को धन्यवाद दिया और घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री कार्यालय (सेवा तीर्थ) के अनुसार, दोनों नेताओं ने अपने नागरिकों के कल्याण और सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, साथ ही आपसी सहयोग और एकजुटता को फिर से व्यक्त किया। वहीं, पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा करते हुए, पीएम मोदी ने शांति प्रयासों में कतर के सकारात्मक योगदान की सराहना की और उम्मीद जताई कि इन प्रयासों से क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता आएगी। दोनों नेताओं ने सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई। इसके अलावा, दोनों नेताओं ने नियमित रूप से संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *