मिस्टर एंड मिसेज माही का पोस्टर जारी, महेंद्र सिंह धोनी पर आधारित है मूवी

ram

जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की अपकमिंग मूवी ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ का एक और नया पोस्टर सामने आया है। ये मूवी महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित है।

रविवार को जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्टर में मूवी ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ की रिलीज डेट का ऐलान किया गया था। अब सोमवार को जारी किए गए इस पोस्टर में जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव खड़े नजर आ रहे हैं। जर्सी पर ‘महिमा’ और ‘महेंद्र’ लिखा नजर आ रहा है। इसके साथ जर्सी पर 7 नंबर भी लिखा हुआ है। पोस्टर में दोनों ने ही अपने हाथ ऊपर की ओर उठाए हैं।
महेंद्र सिंह धोनी पर आधारित है मूवी

‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ की स्टोरी टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित है। करण जौहर की इस फिल्म में जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव लीड रोल में दिखाई देंगे। पोस्टर जारी होने के बाद सुशांत सिंह राजपूत के फैंस उन्हें एक बार फिर मिस करने लगे हैं। दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने भी महेंद्र सिंह धोनी पर बनी मूवी में धोनी का किरदार निभाया था। ये फिल्म 31 मई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *