धौलपुर। जिले की सैंपऊ थाना पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए एक गुमशुदा महिला को थाना इलाके से दस्तयाब किया है। महिला शुक्रवार को अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने स्थानीय पुलिस थाने पर गुमशुदी का प्रकरण दर्ज कराया था। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मुखविर की सूचना पर महिला को दस्तयाब किया है। हेड कांस्टेबल कृष्ण मुरारी ने बताया थाना इलाके के सेमरा गांव निवासी 19 वर्षीय बिंदिया पत्नी अजीत कोली शुक्रवार को अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी महिला को तलाश किया था। लेकिन सुराग नहीं लग सका। शुक्रवार को परिजनों ने स्थानीय पुलिस थाने पर गुमशुदी का प्रकरण दर्ज करवाया था। उन्होंने बताया पुलिस ने गुमशुदी का मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू की। सोशल मीडिया के तमाम बैनरों पर महिला की जानकारी जुटाई गई। हेड कांस्टेबल कृष्ण मुरारी द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद महिला को शनिवार को थाना इलाके से दस्तयाब कर लिया है। महिला से पूछताछ कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।