विश्‍व पर्यावरण दिवस पर विधान सभा में पौधारोपण

ram

जयपुर। राजस्‍थान विधान सभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी की ओर से विश्‍व पर्यावरण दिवस पर यहां राजस्‍थान विधान सभा में प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा ने पौधारोपण किया। देवनानी ने गंगा दशहरा 25 मई से विश्‍व पर्यावरण दिवस 5 जून तक प्रतिदिन विधान सभा परिसर में दो-दो पौधे लगाने का आह्वान किया था। विधान सभा परिसर में इस दौरान जामुन, आम, नीम, पीपल, बील्‍वपत्र, मौल और अशोक के पौधे लगाये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *