पीपाड़। शहर- शहर सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को सांय 5.30 बजे तेज हवाओं के साथ मानसून का आगाज हो गया तथा आधा घंटे तक झमाझम बारिश के चलते सड़को पर पानी बहता नज़र आया वही सांय समय बादलों की आवाजाही के साथ ठंडी हवाए चलने से मोसम खुशनुमा बन गया मानसून की पहली बारिश में युवाओं के साथ बच्चों ने भी नहाकर तपीश से निजात पाई।सनद रहे कि पिछले चार दिन प्री मानसून की बारिश का दोर जारी रहने व गुरुवार को मानसून के आगमन की बारिश से गर्मी व उमस से आमजन को बहुत बड़ी राहत भी मिली है। उधर ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के बाद किसानों ने खेतों की ओर रुख करते हुए खेती की तैयारियों मे जुट गए हैं।किसान भाई इस बार अच्छी बारिश व अच्छे जमाने की आश लगाए हुए है।

पीपाड़: मानसून का आगाज आधे घंटे झूम के बरसी बदरिया
ram


