जनाना अस्पताल में महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन, 111 महिलाओं को बांटे गोद भराई कीट

ram

टोंक। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती बीना जैन छामुनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ’बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ एवं स्वस्थ शिशु स्वस्थ माँ की संकल्पना को आगे बढ़ाते हुए शनिवार से स्वंय के निजी कोष से गर्भवती महिलाओं की गोद भराई के संकल्प के साथ टोंक के मातृ शिशु चिकित्सालय में प्रथम चरण में 111 महिलाओं की गोद भराई का कार्यक्रम शनिवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया एवं जिला प्रमुख सरोज बंसल द्वारा जनाना अस्पताल में महिलाओं को गोद भराई किट प्रदान किये गये। इस किट में गर्भवती महिलाओं के लिए घी, काजू, बादाम, किशमिश, नारीयल का गोला सहित अन्य उपयोगी सामान दिए गए। इस अवसर पर महिलाओं को संबोधित करते हुए बीना जैन ने बताया कि मोदी द्वारा जननी सुरक्षा पर जिस तरह से ध्यान दिया जा रहा है, उससे प्रभावित होते हुए इस तरह के कार्यक्रम का विचार आया। उन्होने बताया कि इस संकल्प का उद्देश्य 2023-24 के विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में राज्य एवं देश में कमल खिलाना है। इस मौके पर जयपुर सह-संगठन प्रभारी नरेश बंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश माहुर, भाजपा जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया, विष्णु शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा जिला प्रवक्ता एवं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला संयोजिका जुली शर्मा, भाजपा प्रदेश शिक्षक प्रकोष्ठ की सदस्य नीलिमा सिंह, पूर्व जिला मंत्री यास्मीन खान, किसान मोर्चा टोंक शहर महामंत्री अनिल टिक्किवाल, संगीता सेन, अंजली गुप्ता एवं लोकेश गुप्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में बीना जैन ने अस्पताल स्टाफ एवं सभी लोगों का धन्यवाद देते हुए विश्वास दिलाया कि वह उनके साथ सदैव कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *