ओप्पो रेनो 16 प्रो और रेनो 16 इसी महीने लॉन्च होंगे, प्री-रिजर्वेशन शुरू

ram

नई दिल्ली। Oppo Reno 16 सीरीज अब जल्द ही लॉन्च होने वाली है। Oppo ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo के जरिए घोषणा की है कि उसकी नई Reno सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन चीन में शुरू हो गए हैं। हालांकि ब्रांड ने केवल Oppo Reno 16 सीरीज का जिक्र किया है, लेकिन उसकी वेबसाइट पर दी गई लिस्टिंग बताती है कि Oppo Reno 16 Pro और Reno 16 मॉडल जल्द आएंगे। ये क्रमशः Reno 15 Pro और Reno 15 की जगह लेंगे। पिछली जनरेशन के Reno फोन चीन में नवंबर में लॉन्च किए गए थे। Oppo Reno 16 सीरीज में MediaTek Dimensity चिपसेट और 200-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर होने की संभावना है।

Oppo Reno 16 Series लॉन्च डिटेल
Oppo ने Weibo पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि Oppo Reno 16 फैमिली की लॉन्चिंग इसी महीने के अंत में चीन में होगी। लॉन्च की सही तारीख अभी गुप्त रखी गई है, लेकिन Oppo Reno 16 Pro और Reno 16 फिलहाल में चीन में Oppo के ऑफिशियल स्टोर, Tmall, JD.com, Douyin और Pinduoduo के जरिए रिजर्वेशन के लिए उपलब्ध हैं। जो बायर्स Reno 16 लाइनअप को प्री-बुक करेंगे, उन्हें केवल 1 चीनी युआन (CNY 1) में 278 चीनी युआन (CNY 278) के बेनिफिट्स मिलेंगे।
Oppo ने अभी तक चीन के बाहर Reno 16 सीरीज को लॉन्च करने की किसी योजना का खुलासा नहीं किया है, लेकिन हालिया लीक्स से पता चलता है कि ये लाइनअप इस साल जुलाई और अगस्त के बीच ग्लोबल लेवल पर लॉन्च हो सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि Reno 15 सीरीज को चीन में नवंबर में पेश किया गया था, जिसके बाद दिसंबर में ग्लोबल रोलआउट हुआ और जनवरी 2026 में ये भारत में लॉन्च हुई थी।

संभावित फीचर्स
कुछ शुरुआती लीक्स के मुताबिक, Oppo Reno 16 में 6.32-इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले हो सकती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। ये फोन MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट पर चल सकता है। दूसरी ओर, Reno 16 Pro में 6.78-इंच का बड़ा 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और Dimensity 9500s चिपसेट मिल सकता है। इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट होने की भी बात कही गई है। दोनों ही फोन में OIS के साथ 200-मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा होने की संभावना है। Reno 16 Pro और Reno 16 के दूसरे स्पेसिफिकेशन क्रमशः Reno 15 Pro और Reno 15 के मुकाबले बेहतर होने की उम्मीद है। आपकी जानकारी के लिए, Oppo Reno 15 Pro के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल को 67,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था, जबकि Oppo Reno 15 के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 45,999 रुपये थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *