एमएससी गणित के छात्र पंकज सैन को मिलेगा गोल्ड मेडल

ram

श्रीगंगानगर। डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के एम.एस.सी. गणित के छात्र पंकज सैन पुत्र श्याम सुंदर का चयन महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की अंतिम गोल्ड मेडल सूची में होने पर प्राचार्य डॉक्टर बलवंत सिंह चौहान ने छात्र पंकज सैन को माल्यार्पण कर सम्मानित किया तथा छात्र को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
प्राचार्य ने पंकज सैन की सफलता को महाविद्यालय के लिए गौरव की बात बताई तथा अन्य छात्र-छात्राओं को भी छात्र पंकज सैन से प्रेरणा लेने को कहा। गणित विभाग अध्यक्ष डॉ. विकास सोलंकी ने बताया कि छात्र पंकज सैन एम.एस.सी. गणित में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाला पहला छात्र है।
महाविद्यालय में एम.एस.सी. गणित एसएफएस में 2022 में स्वीकृत हुई। पंकज का गोल्ड मेडल प्राप्त करना गणित विभाग व महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है l इस अवसर पर डॉ. मनीष सरीन ने छात्र पंकज सैन को तथा उसके माता-पिता को बधाई प्रेषित की तथा बताया कि छात्र पंकज सदैव नियमित रूप से महाविद्यालय में आता व दिया गया कार्य समय पर पूर्ण करता। डॉ. राजेंद्र ने बताया कि पंकज सैन एम.एस.सी. गणित के सभी सवालों को बड़ी तत्परता से तथा समय अनुसार जल्दी हल कर लेता है। वह अगर किसी सवाल में अटकता है तो जब तक उसे हल नहीं कर लेता वह हार नहीं मानता। उन्होंने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की l
तमन्ना सिंगल ने पंकज सैन को गोल्ड मेडल मिलने पर बधाई दी तथा वर्तमान में आयोजित होने वाली द्वितीय श्रेणी भर्ती परीक्षा में भी चयनित होने के लिए छात्र को सुभाशीष दी। अंत में पंकज सैन ने अपनी सफलता का श्रेय गणित के सभी प्रोफेसर एवं माता-पिता को दिया तथा अन्य छात्र-छात्राओं को भी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *