निकाय चुनाव में कांग्रेस के प्रचार को धार देंगे जितेंद्र सिंह और टीकाराम जूली,आज खैरथल-तिजारा, भिवाड़ी और किशनगढ़ में प्रत्याशियों के कार्यालयों का उद्घाटन, जनसभाओं को करेंगे संबोधित

ram

अलवर। नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने चुनावी अभियान तेज कर दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह तथा राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली शनिवार को खैरथल-तिजारा, भिवाड़ी और किशनगढ़ क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान दोनों नेता कांग्रेस प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन करने के साथ ही विभिन्न स्थानों पर आयोजित जनसभाओं को संबोधित करेंगे। कांग्रेस नेताओं के प्रस्तावित दौरे को निकाय चुनाव के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चुनावी मैदान में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं और आमजन से सीधा संवाद करेंगे। कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रमों के दौरान स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और प्रत्याशियों की मौजूदगी में चुनावी रणनीति को लेकर भी चर्चा होगी। जितेंद्र सिंह और टीकाराम जूली अपने संबोधन में स्थानीय मुद्दों, शहरों के विकास, सड़क, सफाई, पेयजल, बिजली, यातायात तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर कांग्रेस का विजन जनता के सामने रखेंगे। कांग्रेस नेताओं के दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। प्रत्याशियों और स्थानीय संगठन की ओर से जनसभाओं एवं कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। कांग्रेस का प्रयास है कि वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी के जरिए चुनाव प्रचार को नई ऊर्जा दी जाए और प्रत्येक वार्ड में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में मजबूत जनसमर्थन तैयार किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *