जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- प्रदेश की प्रतिभा रचनात्मक वीडियो से कल्याणकारी योजनाएं संपूर्ण प्रदेश में पहुंच रही – प्रेमलता, अंजली और सुनीता ने जीती पुरस्कार राशि

ram

 

जयपुर,। जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट के माध्यम से प्रदेशवासी लगातार अपनी राज्य की नई जन कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित वीडियो बना रहे हैं। और योजनाओं की जानकारी से जनकल्याण सुनिश्चित हो रहा है। आमजन यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा कर रहें है। प्रदेश वासी अपने वीडियो को दो सोशल मीडिया हैंडल पर #JanSammanJaiRajasthan के साथ शेयर कर सकते है। उचित मापदंडों के आधार पर वीडियो की जांच-परख के बाद पुरस्कार की श्रेणी में रखा जाता है।

मंगलवार को जारी हुए शुक्रवार, 01 सितंबर के परिणाम में बारां की प्रेमलता ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये जीते।

दूसरे स्थान पर किशनगंज, बारां की अंजली कश्यप रही। उन्होंने 50 हजार रुपये की ईनाम राशि प्राप्त की।

इसी प्रकार जयपुर की सुनीता जैन ने 25 हजार रूपये की ईनाम राशि जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। और

साथ ही 100 प्रदेश वासियों को 1000 रूपये का प्रेरणा पुरस्कार भी मिला |

राज्य सरकार के इस नवाचार से प्रदेश वासियों में जन सम्मान के साथ नई योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है।

उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन के विजेताओं के नाम और परिणाम https://jansamman.rajasthan.gov.in/ पर देखे जा सकते हैं। साथ ही कॉन्टेस्ट में भाग लेने एवं इससे संबंधित सभी जानकारी भी इस लिंक पर उपलब्ध है।

प्रथम पुरस्कार विजेता प्रेमलता का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें-https://www.facebook.com/61551086510285/videos/640647524800188/

द्वितीय पुरस्कार विजेता अंजली का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें –https://www.instagram.com/reel/CwpZgzByI62/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

तृतीय पुरस्कार विजेता सुनीता का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें-https://www.youtube.com/watch?v=soU1tUhAgkc

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *