जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- प्रदेश की प्रतिभाओं को मिल रहे पंख, योजनाओं की जानकारी को मिल रही उड़ान -सूरज, दुष्यंत और पारुल ने जीती पुरस्कार राशि

ram

 

जयपुर। जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट ने प्रदेशवासियों की छुपी हुई प्रतिभा को पंख दिए। साथ ही राज्य की जन कल्याणकारी योजनाओं को सुगम और सरल तरीके से घर-घर पहुंचाया। प्रदेश वासियों को इस कांटेस्ट में वीडियो बनाकर ईनाम जीतने का मौका भी मिल रहा है। प्रदेशवासी अपने वीडियो को दो सोशल मीडिया हैंडल पर #JanSammanJaiRajasthan के साथ शेयर कर सकते है। उचित मापदंडों के आधार पर वीडियो की जांच-परख के बाद पुरस्कार की श्रेणी में रखा जाता है।

शनिवार को जारी हुए सोमवार, 2 अगस्त के परिणाम में तूंगा, जयपुर के सूरज सिंह राजावत ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये जीते।
दूसरे स्थान पर हनुमानगढ़ के दुष्यंत जोशी रहे उन्होंने 50 हजार रुपये की ईनाम राशि प्राप्त की।

इसी प्रकार हनुमानगढ़ की पारुल गोदारा ने 25 हजार की ईनाम राशि जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

साथ ही 100 प्रदेश वासियों को 1000 रुपये का प्रेरणा पुरस्कार भी मिला |
राज्य सरकार के इस नवाचार से प्रदेश वासियों में जन सम्मान के साथ नई योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है।

उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन के विजेताओं के नाम और परिणाम https://jansamman.rajasthan.gov.in/ पर देखे जा सकते हैं। साथ ही कॉन्टेस्ट में भाग लेने एवं इससे संबंधित सभी जानकारी भी इस लिंक पर उपलब्ध है।

प्रथम पुरस्कार विजेता सूरज का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें- https://twitter.com/im_SSR9/status/1686622504163614720?t=Ff5z8-Ag9yyxk32bxHnQMw&s=19
द्वितीय पुरस्कार दुष्यंत का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें –https://youtu.be/gQ51ytgmbMs

तृतीय पुरस्कार विजेता पारुल का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें-https://youtu.be/Xo88-c0zMCY

——————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *