जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- प्रतिदिन कई परिवारों को मिल रही पुरस्कार राशि की सौगात, पूरणमल, पिंटू और कमलेश ने जीती पुरस्कार राशि

ram

 

जयपुर। जनसम्मान वीडियो कांटेस्ट सभी प्रदेशवासियों को पुरस्कार राशि जीतने का मौका दे रहा है और प्रतिदिन सैकड़ों परिवारों को पुरस्कार के रूप में धन राशि का लाभ भी मिल रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया हैंडल पर #JanSammanJaiRajasthan के साथ शेयर हो रहे हैं। उचित मापदंडों के आधार पर वीडियो की जांच-परख के बाद पुरस्कार की श्रेणी में रखा जाता है।

सोमवार को जारी हुए शुक्रवार, 28 जुलाई के परिणाम में सपोटरा, करौली के 73 वर्षीय पूर्णमल शर्मा ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रूपये जीते।

दूसरे स्थान पर खंडेला, सीकर के 24 वर्षीय पिंटू वर्मा रहे। उन्होंने 50 हजार रूपये की ईनाम राशि प्राप्त की।

इसी प्रकार सीकर के 25 वर्षीय कमलेश ने 25 हजार की ईनाम राशि जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

साथ ही 100 प्रदेश वासियों को 1,000 रूपये का प्रेरणा पुरस्कार भी मिला |

राज्य सरकार के इस नवाचार से प्रदेशवासियों में जनसम्मान के साथ नई योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है।

उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन के विजेताओं के नाम और परिणाम https://jansamman.rajasthan.gov.in/ पर देखे जा सकते हैं। साथ ही कॉन्टेस्ट में भाग लेने एवं इससे संबंधित सभी जानकारी भी इस लिंक पर उपलब्ध है।

प्रथम पुरस्कार विजेता पूरणमल का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें- https://youtu.be/VPp3KNtjmBk

द्वितीय पुरस्कार विजेता पिंटू का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें –https://youtu.be/tRATUs61eeE

तृतीय पुरस्कार विजेता कमलेश का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें-https://youtu.be/XgAtpibNxzA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *