जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- राजस्थान की चारों दिशाओं में जन सम्मान- जय राजस्थान की गूंज के साथ मिल रही योजनाओं की जानकारी -मनीष, अमिताभ और शैलेन्द्र बने विजेता

ram

जयपुर। जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट के चलते प्रदेश के सभी क्षेत्रों से वीडियो बन कर सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में शेयर हो रहे हैं। वीडियो कांटेस्ट आमजन तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के लिए अनूठी पहल साबित हो रहा है। साथ ही प्रदेशवासियों को इस कांटेस्ट में ईनाम जीतने का मौका भी मिल रहा है। प्रदेशवासी अपने वीडियो को दो सोशल मीडिया हैंडल पर #JanSammanJaiRajasthan के साथ शेयर कर रहे हैं। उचित मापदंडों के आधार पर वीडियो की जांच-परख के बाद पुरस्कार की श्रेणी में रखा जाता है।
शुक्रवार को जारी हुए रविवार, एक अगस्त के परिणाम में जहाजपुर, भीलवाड़ा के मनीष राज मेघवंशी ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रूपये जीते।
दूसरे स्थान पर जयपुर के अमिताभ तिवारी रहे। उन्होंने 50 हजार रूपये की ईनाम राशि प्राप्त की।
इसी प्रकार बांदीकुई, दौसा के शैलेन्द्र सैनी ने 25 हजार की ईनाम राशि जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
साथ ही 100 प्रदेश वासियों को 1000 रूपये का प्रेरणा पुरस्कार भी मिला |
राज्य सरकार के इस नवाचार से प्रदेशवासियों में जनसम्मान के साथ नई योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है।
उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन के विजेताओं के नाम और परिणाम https://jansamman.rajasthan.gov.in/ पर देखे जा सकते हैं। साथ ही कॉन्टेस्ट में भाग लेने एवं इससे संबंधित सभी जानकारी भी इस लिंक पर उपलब्ध है।
प्रथम पुरस्कार विजेता मनीष का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें- https://youtu.be/gXkKorL4Ez4
द्वितीय पुरस्कार अमिताभ का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें –https://www.instagram.com/reel/CvZJbtDNDdL/?utm_source=ig_web_copy_link
तृतीय पुरस्कार विजेता शैलेन्द्र का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें-https://youtu.be/1G6NpVHY6dk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *