अंतर विभागीय समन्वय बैठक सम्पन्न, विभागों को दिए आवश्यक निर्देश

ram

कोटा। अंतर विभागीय समन्वय बैठक का आयोजन सोमवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीलिंग कृष्णा शुक्ला की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में बजट घोषणा के तहत संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा संबंधित विभागों को नियमित फॉलोअप सुनिश्चित करने और समयबद्ध कार्य निष्पादन के निर्देश दिए गए। मौसमी बीमारियों और लू ताप घात से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग को निर्देश बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को लू और हीट स्ट्रोक से बचाव हेतु समुचित व्यवस्था करने तथा बरसात से पूर्व मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए घर-घर सर्वे, जनजागरूकता अभियान और त्वरित उपचार व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नगर निगम और केडीए को मानसून पूर्व स्वच्छता कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देश नगर निगम और कोटा विकास प्राधिकरण को मानसून से पहले जल निकासी, नालों की सफाई, कचरा प्रबंधन और सार्वजनिक स्थलों की सफाई के कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए ताकि बारिश के दौरान जनजीवन प्रभावित न हो। पीएचईडी को नियमित जल आपूर्ति और गुणवत्ता जांच सुनिश्चित करने के निर्देश जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) को सभी क्षेत्रों में नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित करने, जल स्रोतों की सफाई, पेयजल की गुणवत्ता जांचने और समय-समय पर सैंपल लेकर परीक्षण करने के निर्देश दिए गए ताकि आमजन को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल मिल सके। संपर्क पोर्टल की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण के निर्देश बैठक में संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की गई। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का त्वरित व संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने परिवाद निस्तारण में सभी अधिकारियों को समयसीमा का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। बैठक में जिले के सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *