अधिकारियों को दिए समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश,मौके पर ही मिले आमजन को राहत— प्रभारी मंत्री

ram

डीडवाना-कुचामन जिला प्रभारी मंत्री ने किया ग्रामीण व शहरी सेवा शिविरों का निरीक्षण

—विभिन्न विभागों के काउंटरों पर पहुँचकर व्यवस्थाएं जांची, लाभार्थियों को सौंपे पट्टे और लाभ पत्र
जयपुर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं जिला प्रभारी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी गुरुवार को डीडवाना-कुचामन जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार के निर्देशानुसार जन कल्याण शिविरों के तहत आयोजित किये जा रहे शहरी व ग्रामीण सेवा शिविरों का अवलोकन कर आमजन की समस्याओं के निस्तारण की प्रगति देखी और अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री चौधरी ने गुरुवार को डीडवाना नगर परिषद कार्यालय में में आयोजित शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां लगे विभिन्न विभागों जैसे- स्वायत्त शासन, विद्युत, पेयजल, और नागरिक सेवा काउंटरों का जायजा लिया और किये जा रहे कार्यों की जानकारी लेकर प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने शिविर में आए नागरिकों से संवाद कर कार्यों का फीडबैक भी लिया। चौधरी ने शिविर में लाभार्थियों को मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना की राशि के चेक, आवास के पट्टे सहित विभिन्न योजनाओं के प्रमाण पत्र लाभार्थियों को प्रदान किये।
ग्राम पंचायत केराप में किया ग्रामीण सेवा शिविर का अवलोकन
इसके पश्चात जिला प्रभारी मंत्री ने छोटी खाटू तहसील की ग्राम पंचायत केराप में चल रहे ग्रामीण सेवा शिविर का अवलोकन किया, जहां उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित कर राज्य सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे सेवा शिविरों के उद्देश्य व कार्यों की जानकारी दी और कहा कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य एक ही छत के नीचे बिना किसी देरी के नागरिकों को रियायतें और प्रशासनिक सेवाएं प्रदान करना है। उन्होंने ग्रामीणों से शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वाहन किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागों के स्टॉल का अवलोकन कर कार्यों की प्रगति जांची और विभागीय अधिकारियों व कार्मिकों को शिविर में आने वाले हर एक आवेदन का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने, बिजली, पानी, मौसमी बीमारियों और अतिक्रमण से जुड़ी शिकायतों पर तुरंत कार्यवाही करने तथा शिविरों में अधिक से अधिक आमजन को लाभांवित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप मौके पर ही पात्र लाभार्थियों को आवासीय पट्टे, नामान्तरण (म्यूटेशन) पत्र, दिव्यांगजन को व्हीलचेयर और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं (जैसे- आयुष्मान भारत कार्ड, पेंशन योजना) के स्वीकृति पत्र सौंपे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *