दीपावली पर सीएनजी स्टेशनों पर सुरक्षा मानकों की सख्ती से पालना के निर्देश, रएसजीएल ने जारी किया टोलफ्री नंबर 18001806135

ram

जयपुर। राजस्थान सरकार के संयुक्त उपक्रम राजस्थान स्टेट गैस के प्रबंध निदेशक श्री विनय पाटनी ने राजस्थान स्टेट गैस के कोटा, नीमराणा, कूकस, ग्वालियर व श्योपुर में संचालित सीएनजी स्टेशनों पर सुरक्षा मानकों की सख्ती से पालना के निर्देश दिए है। उन्होंने आमनागरिकों से भी आग्रह किया है कि पटाखें आदि ज्वलनशील उत्पाद चलाते समय गैस पाइपलाइन से दूरी बनाये रखने के साथ ही गैस रिसाव या इस तरह की अनहोनी घटना की स्थिति में तत्काल टोलफ्री नंबर 18001806135 पर सूचित करने का कष्ट करें। एमडी श्री विनय पाटनी गुरुवार को राजस्थान स्टेट गैस के अधिकारियों व कार्मिकों से दीपावली त्योहार पर सुरक्षा मानकों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने को लेकर वर्चुअली संवाद कायम कर रहे थे। उन्होंने सीएनजी स्टेशनों पर आने वाले उपभोक्ताओं को भी सुरक्षा मानकों के प्रति सचेत करने और पालना सुनिश्चित कराने के निर्देश देते हुए सीएनजी स्टेशनों आदि संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने और स्टेशनों पर कंप्रेसर जैसे क्षेत्रों में अनधिकृत प्रवेश पर रोक लगाने को कहा। डीजीएम सीएनपी श्री विवेक श्रीवास्तव डीपीएनजी व सीएनजी एरिया में लिक डिटेक्शन टेस्ट कराने को कहा। कोटा डीजीएम ओएण्डएम श्री सीपी चौधरी , ग्वालियर डीजीएम श्री शिव दीक्षित ने विस्तार से सुरक्षा मानकों की पालना के संबंध में तैयारियों की जानकारी दी। नीमराणा प्रबंधक श्री अतुल शुक्ला ने भी कहा कि सुरक्षा मानकों की शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित की जाएगी। सीएफओ श्री दीप्तांशु पारीक और डीएम आईटी श्री गगनदीप राजोरिया ने कहा कि सुरक्षा मानकों की पालना में आमनागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर सीएस विनिता सोनी, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र शर्मा व संबंधित अधिकारियों-कार्मिकों ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *