जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल बागडे ने कहा कि गायिका तीजन बाई ने पंडवानी लोक संस्कृति को राष्ट्र में वैश्विक पहचान दिलाई। यह भारतीय लोककला एवं सांस्कृतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। राज्यपाल ने ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति और परिजनो, प्रशंसकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
राज्यपाल की सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर शोक संवेदना
ram


