जयपुर . जयपुर घूमने आई ऑस्ट्रेलिया की एक महिला से छेड़छाड़ का केस सामने आया है। युवक खुद को टूरिस्ट गाइड बताकर महिला के साथ घूम रहा था। फिर मौका देख छेड़छाड़ करने लगा। महिला के विरोध करने पर जबरदस्ती करने लगा। आखिर महिला सुरक्षित स्थान पर पहुंची। फिर सदर थाने में केस दर्ज करवाया। अब मामले की जांच SHO (सदर) राजेन्द्र सिंह शेखावत कर रहे है। पुलिस ने बताया- ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली 35 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया- दो वीक के लिए इंडिया घूमने आई थी। जयपुर पहुंचकर बनी पार्क स्थित एक होटल में रूम लेकर रूकी। होटल के बाहर उसका कॉन्टैक्ट टूरिस्ट गाइड सुनील से हुआ। जयपुर शहर घूमने को लेकर उससे बात हुई। टूरिस्ट गाइड सुनील ने टाइम और प्लान के बारे में पूछा। किसी भी चीज की जरूरत होने पर उसे अपना मोबाइल नंबर देकर कहा कि वह यहां का लोकल है। हर तरह मदद कर देगा। डीनर के दौरान खुद के बारे में लगा बताने कायत में बताया- 22 अगस्त की शाम को हम डिनर करने साथ गए थे। इस दौरान सुनील ने अपने बारे में बताया। कहा- उसका तलाक हो चुका है। उसने अपनी 7 साल की बेटी की फोटो भी दिखाई। डिनर के बाद मैंने अपने एक दोस्त से फोन पर बात भी करवाई। जो हिंदी जानता था। इसके बाद मैं बिल पेमेंट कर वापस होटल आने लगी। इस दौरान मैंने सुनील को बताया की मैं अकेले घूमना पसंद करती हूं। उससे जयपुर के अच्छे रेस्टोरेंट के बारे में जानकारी ली। उसने कहा की वो मदद कर देगा। हमने अगले दिन शाम को 7.30 बजे मिलने का डिसाइड किया। होटल में आकर करने लगा जबरदस्ती महिला ने बताया- 23 अगस्त की रात करीब 7:30 बजे वह उसके होटल में मिलने आया। हम ऑटो लेकर जाने लगे। इस दौरान सुनील ने छेड़छाड़ की। मैं ऑटो से उतर गई। इस दौरान जबरदस्ती ऑटो में बैठाने की कोशिश की। मैंने सुरक्षित महसूस नहीं किया। इसके बाद सीधे अपने होटल पहुंच गई। वो पीछे-पीछे होटल आया को स्टाफ ने उसके बारे में जानने की कोशिश की। इसके बाद आरोपी सुनील वहां से फरार हो गया। टूरिस्ट गाइड की हरकत से डरी-सहमी पीड़िता ने सदर थाने में मामला दर्ज करवाया।