जिले में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 5 अगस्‍त को यहाँ होगा फॉलोअप शिविरों का आयोजन

ram

बूंदी। जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने और सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन के घर-द्वार तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले के प्रत्‍येक उपखंड क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों एवं नगर निकाय क्षेत्रों में ‘ग्रामीण सेवा शिविर’ एवं ‘शहरी सेवा शिविर’ फोलोअप कैंप का आयोजन किया जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रमानुसार लाखेरी उपखंड क्षेत्र में 5 अगस्‍त को सखावदा, नैनवां में जरखोदा, हिण्डोली में चतरगंज व नवीन ग्राम पंचायत अमरत्‍या व अणदगंज, केशवरायपाटन में चरडाना, तालेडा में खडीपुर एवं बूंदी उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत भैरूपुरा बरड़ में ग्रामीण सेवा शिविर फोलोअप कैम्‍प आयोजित होंगे। इसी तरह 5 अगस्‍त को बूंदी नगर परिषद क्षेत्र में वार्ड संख्या 23 व 24 के लिए नगर परिषद भवन छत्रपुरा, नैनवां नगरपालिका में वार्ड संख्या 1 से 25 तक के लिए नगरपालिका कार्यालय नैनवां, देई में वार्ड संख्या 12 के लिए नगरपालिका कार्यालय देई में, लाखेरी में वार्ड संख्या 12 के लिए सभाभवन नगरपालिका लाखेरी में, इन्द्रगढ़ में वार्ड संख्या 14 के लिए नगरपालिका कार्यालय परिसर इन्द्रगढ़ में, हिण्डोली में वार्ड संख्या 12 के लिए नगरपालिका हिण्डोली, केशवरायपाटन में वार्ड संख्या 14 के लिए नगरपालिका कार्यालय केशवरायपाटन, कापरेन नगरपालिका में वार्ड संख्या 12 के लिए नगरपालिका सभागार कापरेन में शहरी सेवा शिविर फोलोअप कैम्‍प आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *