पंचायतीराज आम चुनाव के द्वितीय चरण में 69.41 प्रतिशत रहा अंतिम मतदान

ram

जयपुर। पंचायतीराज आम चुनाव के द्वितीय चरण के तहत जयपुर जिले में जिला परिषद् एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए हुए मतदान में कुल 69.41 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अंतिम आंकड़ों के हअनुसार कुल 3,78,364 मतदाताओं में से 2,62,641 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिले की पांचों पंचायत समितियों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने बताया कि पंचायत समिति क्षेत्र अमरसर में 67.89 प्रतिशत , आमेर में 68.33 प्रतिशत , जालसू में 71.95 प्रतिशत , रामपुरा डाबड़ी में 67.98 प्रतिशत तथा शाहपुरा में 72.08 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इनमें शाहपुरा पंचायत समिति क्षेत्र में सर्वाधिक मतदान हुआ, जबकि जालसू दूसरे स्थान पर रहा। सबसे कम मतदान अमरसर पंचायत समिति क्षेत्र में दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि प्रातः 10 बजे तक 15.02 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 33.12 प्रतिशत, अपराह्न 3 बजे तक 49.45 प्रतिशत तथा सायं 6 बजे तक 68.35 प्रतिशत तथा अंतिम रूप से मतदान प्रतिशत 69.41 प्रतिशत रहा।
द्वितीय चरण में अमरसर, आमेर, जालसू, रामपुरा डाबड़ी एवं शाहपुरा पंचायत समितियों के कुल 81 वार्डों तथा जिला परिषद के वार्ड संख्या 11 से 14 एवं 51 से 57 में मतदान कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *