सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, यहां देखें चेक करने का प्रोसेस

ram

नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार सीयूईटी पीजी की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। वे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं। परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 27 मार्च, 2026 तक किया जाएगा। जो उम्मीदवार 16, 17, 18, 19, 24, 25 और 27 मार्च, 2026 को परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। वे उम्मीदवार एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप
सीयूईटी पीजी परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर विजिट करना होगा।
अब वेबसाइट के होमपेज पर उम्मीदवारों को ‘Candidate Activity’ सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद उम्मीदवारों को ‘NTA CUET PG Exam City Slip 2026’ लिंक पर क्लिक करना होगा।
लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।
इसके बाद एग्जाम सिटी स्लिप आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *