प्रतापगढ़। बुधवार को विश्व युवा कौशल दिवस के रूप में आईटीआई प्रतापगढ़ और राजस्थान कौशल एवम आजीविका विकास निगम के तत्वावधान में मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि जिला कलक्टर के निर्देशन में हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी का शुभारंभ किया जो नगर परिषद से होते हुए आईटीआई परिसर तक निकाली गई। आईटीआई केम्पस में विश्व युवा कौशल दिवस पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम रंगोली प्रतियोगिता, क्विज, नृत्य, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को परितोषित एवं प्रमाण पत्र दिया गया। इस अवसर पर जिला ब्राण्ड एम्बेसडर अनुराज सेन (इलेक्ट्रॉनिक मेकेनिक ट्रेड) को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में आईटीआई प्रतापगढ़ संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में उपनिदेशक प्रेमचंद यादव, आरएसएलडीसी संस्था प्रधान, आईटीआई स्टाफ और एमजीएनएफ फेलो, समस्त अधिकारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

विश्व युवा कौशल दिवस पर हुए आयोजन
ram


