प्रतापगढ़। जिले की राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) प्रतापगढ़ में प्रवेश हेतु प्रवेश आवेदन प्रारंभ हो गए हैं। प्रवेश के लिए आवेदन दिनांक 15 जुलाई से 23 जुलाई तक भरे जाएंगे । संस्थान के उपनिदेशक प्रेमचंद यादव ने बताया इस बार प्रवेश पोर्टल पर फॉर्म भरने की अवधि कम होने के कारण सभी अभ्यर्थी समय पर प्रवेश आवेदन करें तथा इच्छित ट्रेड में प्रवेश प्राप्त करे। प्रवेश सम्बंधित एवं ट्रेड सम्बंधित जानकारी के लिए कार्यालय समय पर अभ्यर्थी सम्पर्क कर सकते हैं।
आईटीआई में प्रवेश हेतु आवेदन प्रारंभ
ram


