जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट में उत्साह और उमंग जारी, प्रदेशवासियों की बढ़ रही भागीदारी पूजा, मनीषा और ओमप्रकाश ने जीती पुरस्कार राशि

ram

जयपुर। 5 सितंबर तक आयोजित होने वाले जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट में प्रदेशवासियों की भागीदारी लगातार बढ़ती जा रही है। साथ ही प्रदेश में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए वीडियो बनाकर एक लाख रुपये तक की ईनाम राशि जीतने का मौका मिल रहा है। प्रदेशवासी अपने वीडियो को दो सोशल मीडिया हैंडल पर #JanSammanJaiRajasthan के साथ शेयर कर सकते है। उचित मापदंडों के आधार पर वीडियो की जांच-परख के बाद पुरस्कार की श्रेणी में रखा जाता है।

मंगलवार को जारी हुए गुरुवार, 5 अगस्त के परिणाम में जयपुर की पूजा वर्मा ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये जीते।
दूसरे स्थान पर डग, झालावाड़ की मनीषा कुमारी रही, उन्होंने 50 हजार रुपये की ईनाम राशि प्राप्त की।

इसी प्रकार उनियारा, टोंक के ओमप्रकाश चोपदार ने 25 हजार रूपये की ईनाम राशि जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
साथ ही 100 प्रदेश वासियों को 1000 रूपये का प्रेरणा पुरस्कार भी मिला |

राज्य सरकार के इस नवाचार से प्रदेश वासियों में जनसम्मान के साथ नई योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है।

उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन के विजेताओं के नाम और परिणाम https://jansamman.rajasthan.gov.in/ पर देखे जा सकते हैं। साथ ही कॉन्टेस्ट में भाग लेने एवं इससे संबंधित सभी जानकारी भी इस लिंक पर उपलब्ध है।

प्रथम पुरस्कार विजेता पूजा का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें- https://www.instagram.com/reel/CvjOQJMgDs0/?utm_source=ig_web_button_share_sheet
द्वितीय पुरस्कार विजेता मनीषा का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें –https://twitter.com/Deepakk39231726/status/1687752328030662656?s=20

तृतीय पुरस्कार विजेता ओमप्रकाश का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें-https://twitter.com/IkleshB/status/1687796422312329216?s=20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *