जन्म शताब्दी समारोह को सफल बनाने पर जोर

ram

सरवाड़. निकट ग्राम स्यार में रविवार को  क्षत्रिय युवक संघ के अजमेर प्रांत की विशेष साप्ताहिक शाखा का आयोजन किया गया। शाखा की शुरुवात संघ के अजमेर प्रांत प्रमुख विजयराज सिंह जालियां की अगुवाई में सामूहिक यज्ञ एवं गणेश वंदना की गई।

शाखा में संघ के स्वयंसेवक देशराज सिंह द्वारा  क्षत्रिय युवक संघ के उद्देश्यों के बारे में अवगत करवाया व आगामी वर्ष में दिल्ली में आयोजित होने वाले  तन सिंहजी के जन्म शताब्दी समारोह को सफल बनाने के लिए अजमेर प्रांत से सहयोग को लेकर जानकारी दी। उन्होंने जन्म शताब्दी वर्ष समारोह में अजमेर प्रांत से अधिक संख्या में उपस्थिति देने व शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पूरे वर्ष आयोजित होने वाले संघ कार्यक्रमों में भागीदारी को लेकर विचार रखे।

कार्यक्रम में जन्म शताब्दी वर्ष के अधिकतम प्रचार करने पर जोर दिया। इसके साथ ही जन्म शताब्दी वर्ष ध्वज व संघ साहित्य उपलब्ध करवाया गया ओर ध्वज पताकाओं को अधिकतम घरों व व्यवसायों के ऊपर लगाने के बारे में बताया। कार्यक्रम में हरी सिंह स्यार, छोटू सिंह स्यार, दशरथ सिंह स्यार, मोहन सिंह स्यार,भंवर सिंह स्यार, विक्रम सिंह स्यार, अजयराज सिंह , जीवराज सिंह, विरेंद्र प्रताप सिंह स्यार सहित संघ के स्वयं सेवक व महिलाएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *