जोधपुर जिले की 6 नगर पालिकाओं के अध्यक्ष/सभापति चुनाव परिणाम

ram

जोधपुर। जोधपुर जिले की 6 नगर पालिकाओं में अध्यक्ष/सभापति पद के लिए संपन्न हुए चुनावों के परिणाम जारी कर दिए गए हैं

बिलाड़ा नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह ने 25 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी, निर्दलीय प्रत्याशी तुलछाराम (15 वोट) को 10 वोटों से हराया।
पीपाड़ शहर नगर पालिका में कांग्रेस प्रत्याशी आशा ने 20 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी मनू (15 वोट) को 5 वोटों से पराजित किया।

भोपालगढ़ नगर पालिका में भाजपा के देवेश चौधरी 14 वोट पाकर अध्यक्ष चुने गए। इन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी जमना (11 वोट) को 3 वोटों के अंतर से हराया।

बालेसर नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी निरमा सांखला ने 16 वोट हासिल कर विजय प्राप्त की। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार भावना (8 वोट) को 8 वोटों से हराया।

तिंवरी नगर पालिका में भाजपा के लक्ष्मण ने 13 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी चम्पालाल (12 वोट) को मात्र 1 वोट के बेहद कड़े अंतर से पराजित किया।

मथानिया नगर पालिका में कांग्रेस प्रत्याशी लीला देवी 17 वोट पाकर विजयी रहीं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी इन्द्रा देवी (8 वोट) को 9 वोटों के अंतर से पराजित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *