आम आदमी पार्टी पूरे राजस्थान में लड़ेगी पंचायती राज चुनाव

ram

जयपुर। आम आदमी पार्टी राजस्थान आगामी पंचायती राज चुनाव में प्रदेशभर में चुनाव लड़ेगी। पार्टी के राज्य संगठन महासचिव विश्वेंद्र सिंह ने इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि बारां नगर परिषद में पार्टी की हालिया जीत के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है तथा प्रदेश के विभिन्न जिलों से चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों द्वारा पार्टी से संपर्क किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवारों के आवेदन के लिए पार्टी की ओर से क्यूआर कोड जारी किया गया है, जिसके माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। प्रेस वार्ता में राज्य सचिव जुगल किशोर शर्मा भी मौजूद रहे।

पार्टी के अनुसार बारां की जीत के बाद आम आदमी पार्टी से जुड़ने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है और युवाओं में भी राजनीतिक भागीदारी को लेकर रुचि बढ़ी है। पार्टी अधिक से अधिक युवाओं को आगामी पंचायती राज चुनाव में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

आज पार्टी की शीतल राठौर ने नगर परिषद बाँरा सभापति के रूप में शपथ ली। पार्टी ने इसे राजस्थान में स्थानीय राजनीति में एक नई शुरुआत बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *