बिजली सम्बंधी समस्याओं के लिए किया जा रहा है स्थाई समाधान का प्रयास- ऊर्जा मंत्री

ram

जयपुर/डीडवाना-कुचामन। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा है कि राज्य सरकार बिजली सम्बंधी सभी तरह की समस्याओं के स्थाई समाधान के प्रयास कर रही है। पहले गांवों में शाम होते ही बिजली गुल हो जाती थी, हमने उसमें सुधार किया है और इसे पूरी तरह सुधारने की दिशा में काम किया जा रहा है। ऊर्जा मंत्री सोमवार को लाडनूं शहर के प्राचीन पावर हाउस में पुनर्निर्मित बिजलेश्वर महादेव मंदिर में मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने जैन विश्व भारती में विराजित आचार्य महाश्रमण को याद किया तथा कहा कि उनके प्रवास-काल के दौरान लोगों की आवाजाही बढने और अच्छी रौनक बनी होने के बारे में बताया और जैन विश्व भारती को लाडनूं की पहचान के रूप में चिह्नित किया।
ऊर्जा मंत्री ने किया शिव का जलाभिषेक
बिजलेश्वर मंदिर में मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा पहले ही सावन सोमवार के अवसर पर विधि-विधान पूर्वक प्रक्रियाएं पूरी करते हुए पूजा-अर्चना के साथ की गई। नागर ने इस दौरान मंदिर में भगवान शंकर का जलाअभिषेक किया व वहां परिसर में पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि करणीसिंह सहित जन-प्रतिनिधि, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिकगण आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *