पिड़ावा। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अति. जिला एवं सेशन न्यायाधीश सचिव शशि गजराना द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग झालावाड़ द्वारा पिड़ावा नगर में संचालित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया गया। सचिव ने निरीक्षण के दौरान परिसर की साफ सफाई व्यवस्था, भोजन शाला का जायजा लिया भोजन शाला में बहुत गंदगी देख नाराजगी जताई। इस पर मौके पर उपस्थित केयर टेकर को भोजन शाला में पूर्णतया साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। भवन की दीवारें और फर्श भी सही अवस्था में नहीं मिले। जिसे शीघ्र ही साफ सफाई करवाकर भवन का रंग रोगन करवाने के निर्देश दिए। वही वृद्धों को दी जाने वाली भोजन सामग्री, डाइट चार्ट, पीने के पानी एवं अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। वृद्धाश्रम में निवास कर रहे व्यक्तियों की उपस्थिति रजिस्टर एवं संधारित की जा रही पत्रावलियो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मोके पर 12 व्यक्ति पाये गये। निरीक्षण के दौरान वद्धजनो को दिये जाने वाले बिस्तर व कम्बल भी देखे गये। जो काफी गंदी स्थिति मे मिले। जिसपर उन्हें साफ रखने की निर्देश दिए ।
वृद्धा आश्रम का भवन जर्जर अवस्था मे पाया गया। निरीक्षण के दौरान विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया और अवेयरनेस मॉड्यूल फॉर सीनियर सिटीजन अभियान के तहत वरिष्ठ नगरिकों हेतु केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत दिए जाने वाले अनुदान आर्थिक सहायता एवं पेंशन, राष्ट्रीय विधिक हेल्प लाइन नंबर 15100, भरण पोषण सम्बन्धित कानून आदि के संबंध में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने 10 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट पिड़ावा अमितेश के साथ लोक अदालत को सफल बनाने हेतु चर्चा की। जिससे लोक अदालत में राजीनामा योग्य प्रकरणों का अधिक से अधिक निस्तारण किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम में मिली अनियमितता, भोजन शाला में गंदगी देख नाराजगी जताई
ram


