जयपुर की सड़क पर भ्रूण को नोंच-नोंचकर खाते रहे कुत्ते:कचरे के ढेर में फेंका गया था, रोड पर पड़ा मिला सिर और पंजा

ram


जयपुर. कचरे के ढेर से खींचकर मानव भ्रूण को कुत्ते नोंच-नोंचकर खाते रहे। इससे पहले सड़क पर कई मीटर तक कुत्तों ने भ्रूण को घसीटा भी। सिर और पंजा बीच सड़क पर पड़ा मिला। बाद में पुलिस पहुंची और भ्रूण के अंगों को कब्जे में लिया। मंगलवार को उसका पोस्टमॉर्टम कराया गया। मामला जयपुर के मुहाना इलाके का है।

SHO (मुहाना) दिलीप सिंह ने बताया कि सांगानेर स्थित बृज विहार कॉलोनी के रहने वाले त्रिलोक चन्द महावर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शनिवार रात करीब 11:15 बजे उनके घर के बाहर मानव भ्रूण पड़ा मिला। बीच रोड पर भ्रूण का सिर-पंजा पड़ा हुआ था।

पुलिस का कहना है कि भ्रूण करीब 5-6 महीने का है। इसके जेंडर का पता नहीं चल सका है। रात में कोई इस भ्रूण को कचरे के ऐर में फेंक गया होगा। पुलिस उस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
त्रिलोक चन्द महावर ने बताया- घर से करीब 15 मीटर दूरी पर रोड किनारे कॉलोनीवासी कचरा फेंकते हैं। यहीं पर कोई भ्रूण फेंक गया था। भ्रूण को आवारा कुत्तों ने नोंच खाया। कुत्ते भ्रूण का सिर और एक पैर का पंजा नहीं खा पाए। बीच सड़क पर भ्रूण के होने की जानकारी मुझे पड़ोसियों ने दी थी। मैं अपने घर से निकलकर बाहर सड़क पर आया तो सामने भ्रूण का सिर और पंजा पड़ा था। इसके बाद हमलोगों ने पुलिस को सूचना दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *