विश्व जनसंख्या दिवस के जिला स्तरीय समारोह का आयोजन शनिवार को

ram

-नैत्र ज्योति अभियान का होगा शुभारंभ

भीलवाडा। भीलवाडा सांसद दामोदर अग्रवाल, शहर विधायक अशोक कोठारी, जिला कलक्टर नमित मेहता व पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत के मुख्य आथित्य में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर परिवार कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जिला स्तरीय सम्मान समारोह तथा नैत्र ज्योति अभियान का जिला स्तरीय उद्घाटन समारोह का आयोजन दिनांक 20 जुलाई शनिवार को प्रातः 09ः30 बजे नगर परिषद सभागार, भीलवाड़ा में किया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 चेतेंद्र पुरी गोस्वामी ने यह जानकारी देकर बताया कि 20 जुलाई शनिवार को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर नगर परिषद सभागार, भीलवाड़ा में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान परिवार कल्याण क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पंचायत समिति, ग्राम पंचायत एवं गैर सरकारी संगठन तथा स्वास्थ्य कार्मिकों को पुरस्कार प्रदान किये जायेगें।

समारोह के दौरान मंचासीन अतिथियों के द्वारा जिले में नैत्र ज्योति अभियान का शुभारंभ कर स्कूलों में स्क्रीनिंग हुए विद्यार्थियों को निःशुल्क चश्में वितरण किये जाएगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *