आयोग के आशान्वित जिला कार्यक्रम की जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

ram

धौलपुर। नीति आयोग भारत सरकार के आशान्वित जिला कार्यक्रम की जिला स्तरीय समिति की बैठक जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी अध्यक्षता में रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों एवं आशान्वित ब्लॉक बसेड़ी के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ आशान्वित जिला एवं ब्लाक कार्यक्रम के विभिन्न क्षेत्रों के इंडिकेटर्स की प्रगति पर चर्चा की गई। जिला कलक्टर ने कम प्रगति वाले संकेतकों में आगामी माह में सुधार किए जाने हेतु भी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

इसके साथ ही बैठक में जिला कलक्टर ने नीति आयोग भारत सरकार द्वारा चलाए गए संपूर्णता अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की। साथ ही आशान्वित जिला कार्यक्रम में प्राप्त हुई अवार्ड राशि से स्वीकृत प्रोजेक्ट कार्यो पर भी विस्तार से चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने प्रोजेक्ट समय पर पूर्ण करने के जिला कलेक्टर द्वारा निर्देश प्रदान किए गए। समीक्षा बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद आव्हाद निवृत्ती सोमनाथ, अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं उपखंडाधिकारी धौलपुर साधना शर्मा, मुख्य आयोजन अधिकारी भरत राव, सांख्यिकी अधिकारी मनोज कुमार सिंघल सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, अंकिता भूपारिया एबीपी फैलो सहित पीरामल फाऊंडेशन की टीम उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *