जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित

ram

टोंक। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिला कलेक्टर ने लू-तापघात, मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए विभाग द्वारा की जा रही गतिविधियों एवं मौसमी बीमारियों की रोकथाम के कार्यो की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही, मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा एवं जांच योजना की ब्लॉकवार समीक्षा कर पीएचसी व सीएचसी की जानकारी लेकर आवश्यक उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने जिले के समस्त चिकित्सा संस्थानों में आवश्यक दवाईयों की शत-प्रतिशत उपलब्धता रखने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में आयोजित होने वाले टीबी मुक्त भारत अभियान के सफल संचालन, टीबी रोग की शीघ्रता से पहचान, जांच और उपचार, अभियान में जनभागीदारी, निक्षय मित्र, सीबीनाट टेस्ट समेत अन्य गतिविधियों को लेकर बीसीएमओ को आवश्यक निर्देश दिए। हाइपरटेंशन, सीबैक फॉर्म, टीकाकरण, जननी सुरक्षा योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना, परिवार कल्याण, एनीमिया मुक्त राजस्थान, संस्थागत प्रसव, संपूर्ण टीकाकरण, मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना संबधित कार्यो में कम प्रगति वाले चिकित्सा संस्थानों को कार्य प्रणाली में सुधार के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने विभाग के समस्त कार्यक्रम एवं योजनाओं की सूचना निर्धारित समयावधि में पोर्टल में डाटा अपडेशन व चिकित्सा संस्थानों में पीने के साफ पानी, साफ-सफाई, पंखे, कूलर पर विशेष ध्यान देने तथा स्वास्थ्य केंद्रों पर आमजन को सुलभ एवं सुविधापूर्ण इलाज मुहैया करवाने के निर्देश दिए।
बैठक में सीएमएचओ डॉ. शैलेंद्र सिंह चौधरी, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जितेंद्र शर्मा, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. अभिमन्यु डासवानी, आरसीएचओ डॉ. गोपाल जांगिड़, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. हिमांशू मित्तल, पीएमओ डॉ. हनुमान बैरवा, डॉ. मानवेंद्र, डीपीओ देवराज गुर्जर, डॉ. राहुल श्रीवास्तव, राम कल्याण शर्मा, समस्त ब्लॉक बीसीएमओ एवं डीपीसी टिंकु राय सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *