टोंक। श्री भवानी निकेतन स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयपुर में आयोजित दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण कैंप में राजकीय महाविद्यालय टोंक के एनसीसी कैडेट्स ने सात स्वर्ण व दो रजत पदक जीत कर कॉलेज का नाम रोशन किया। प्राचार्य प्रो. लोकेश कुमार शर्मा ने महाविद्यालय के कैडेट्स द्वारा किए गए श्रेष्ठ प्रदर्शन पर बधाई देते हुए कहा कि यह गर्व का विषय है कि हमारे कॉलेज के कैडेट्स ना केवल शैक्षणिक, बल्कि अनुशासन व देश सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।
एनसीसी कैडेट्स को गोल्ड मेडल मिलने से मुझे गर्व की अनुभूति हो रही है-लेफ्टिनेंट बाकिर हुसैन
एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट मोहम्मद बाकिर हुसैन ने कहा कि कर्नल एस चंद्रशेखर के नेतृत्व में आयोजित कैंप में महाविद्यालय के कैडेट्स को गोल्ड मेडल मिलने पर उन्हे गर्व की अनुभूति हो रही है जो कि उनके लिए अत्यंत प्रसन्नता का विषय है। ले. बाकिर नेे कहा कि कोई भी विद्यार्थी पूरी सत्यनिष्ठा और लगन से कार्य करता है, उसके सार्थक परिणाम सामने आते है।
बाकिर ने बताया कि कैंप में कैडेट्स को नागरिक सुरक्षा, ड्रिल, मैप रीडिंग, फायरिंग, अनुशासन, शारीरिक व मानसिक बल, अग्निशमन, स्वास्थ्य व स्वच्छता और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। कैडेट्स ने प्रशिक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। महाविद्यालय के सीनियर अंडर ऑफिसर निलेश चौधरी ने बेस्ट कैंप सीनियर, निशानेबाजी और बेस्ट ड्रिल कैडेट में स्वर्ण पदक व एकल गायन में रजत पदक जीता। इसके साथ ही, वाद-विवाद प्रतियोगिता में कैडेट तनीश कुमावत ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। गार्ड दल की सफलता में अंडर ऑफिसर वंशिका शेखावत, कैडेट कृष्णा गुर्जर और कैडेट अनुष्का साहू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसके लिए उन्हें स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कैडेट आरती यादव व फरीन खान के ग्रुप ने प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल जीता। सोलो परफॉर्मेंस का गोल्ड मेडल इस वर्ष भी कैडेट अनुष्का साहू के नाम रहा। ड्रिल प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने में महाविद्यालय कैडेट्स सूरज करण गुर्जर, ओम सिंह, देवनारायण गुर्जर, राहुल चोपड़ा, प्रियांशी सेन, मीना एवं कविता समेत अन्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पेंटिंग, स्लोगन व क्विज से दिया हाइपरटेंशन जागरूकता का संदेश
टोंक, 22 मई। विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय एवं एएनएम ट्रेनिंग सेंटर के विद्यार्थियों ने गैर संचारी रोग एवं उच्च रक्तचाप विषय पर क्विज, स्लोगन एवं पेंटिंग के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया।
सीएमएचओ डॉ. शैलेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि जागरूकता का संदेश के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी साझा की गई।
डिप्टी सीएमएचओ डॉ. अभिमन्यु डासवानी ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस आयोजन के माध्यम से न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच मिला, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश भी प्रसारित हुआ। उन्होंने बताया कि पेंटिंग प्रतियोगिता में योगिता एंड ग्रुप प्रथम, पलक कुमावत द्वितीय, प्रियंका कुमावत एवं चेल्सी गोदीवल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार स्लोगन कंपटीशन में रोहित ढाका प्रथम एवं प्रियंका कुमावत द्वितीय स्थान पर रही। क्विज कंपटीशन में वैभव शर्मा प्रथम, प्रिया शर्मा द्वितीय, कुलदीप सिंह एवं मोनिका तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में पेंटिंग प्रतियोगिता में कोमल बैरवा प्रथम, शीला तंवर द्वितीय एवं लक्षिता गंाजा तृतीय ने स्थान प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में हेमलता गुर्जर प्रथम, सानिया परवीन द्वितीय एवं दिशा द्विवेदी तृतीय स्थान पर रही। क्विज प्रतियोगिता में दिया कुमारी एंड ग्रुप प्रथम, संजू प्रजापत एंड ग्रुप द्वितीय तथा दिशा द्विवेदी एंड ग्रुप ने तृतीय स्थान ने प्राप्त किया।
इस दौरान एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. राहुल श्रीवास्तव, डीपीओ डॉ. छगन लाल मीणा, राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय के प्रदीप चौधरी, सना खान, आशा चौधरी, आशा मीणा, वसीउल्लाह खान और एएनएम ट्रेनिंग सेंटर के सलमान खान एवं पवन शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।

पीजी कॉलेज टोंक के कैडेट्स ने जीते सात गोल्ड मेडल
ram


