नगर विकास न्यास में चार कार्मिकों की प्रतिनियुक्ति

ram

श्रीगंगानगर। नगर विकास न्यास श्रीगंगानगर में स्टाफ की कमी को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा चार कार्मिकों को आगामी आदेशों तक नगर विकास न्यास में लगाया गया है। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव के अनुसार कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण से सहायक प्रशासनिक अधिकारी गौरव कुमार, कार्यालय जिला आबकारी से वरिष्ठ सहायक भूषण कुमार, नगर परिषद श्रीगंगानगर से कनिष्ठ सहायक अमित सिडाना तथा वरिष्ठ सहायक धीरज धारीवाल को आगामी आदेशों तक नगर विकास न्यास में कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *