जिले के पुलिस अधिकारियों की अपराध गोष्ठी का आयोजन

ram

कोटपूतली.कोटपूतली-बहरोड़ जिला एसपी वन्दिता राणा द्वारा सोमवार को जिले के एएसपी, डीएसपी व थानाधिकारियों की अपराध गोष्ठी ली गई। जिसमें अपराध नियंत्रण एवं पेंडिग प्रकरणों के त्वरित निस्तारण, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, जिले में कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था बनाये रखने एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही 100 दिवसीय कार्य योजना अन्तर्गत प्रभावी कार्य करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान एएसपी कोटपूतली नेमसिंह, एएसपी नीमराणा शालिनी राज, डीएसपी कोटपूतली राजेन्द्र बुरडक, डीएसपी नीमराणा सचिन शर्मा, डीएसपी बानसूर सत्य प्रकाश, कोटपूतली थानाधिकारी राजेश शर्मा, महिला थानाधिकारी मोहन लाल, पनियाला थानाधिकारी मोहर सिंह, सरूण्ड थानाधिकारी मो. इमरान रंगरेज, प्रागपुरा थानाधिकारी राजेश मीणा, भाबरू थानाधिकारी रविन्द्र कुमार, विराटनगर थानाधिकारी मनोहर लाल, बानसूर थानाधिकारी अरूण सिंह, हरसौरा थानाधिकारी प्रदीप कुमार, बासदयाल थानाधिकारी किशन लाल, नारायणपुर थानाधिकारी शिम्भुदयाल, सदर बहरोड़ थानाधिकारी राजेश यादव, बहरोड़ थानाधिकारी महेश तिवाड़ी, माण्ढ़ण थानाधिकारी बाबूलाल, नीमराणा थानाधिकारी महेन्द्र सिंह, शाहजहांपुर थानाधिकारी पुखराज, अपराध सहायक राजकुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *