नगरीय निकाय चुनाव में आदर्श आचार संहिता की पालना हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित

ram

यपुर। नगरीय निकायों के आम चुनाव-2026 की घोषणा के साथ ही जयपुर जिले के समस्त शहरी एवं नगरीय क्षेत्रों, जिसमें समस्त नगरीय निकाय, नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पालिका क्षेत्र शामिल हैं, में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगरीय निकायों के आम चुनाव-2026 के लिए आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के संबंध में जिला कलक्ट्रेट जयपुर के कमरा नंबर 116 में 24 घंटे नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। नियंत्रण कक्ष का टेलीफोन नंबर 0141-2992564 एवं ई-मेल आईडी mcccellelectionjpr@gmail.com है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *